*हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन छात्राध्यापिकाएं रस्टीकेट * जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरीां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में आंतरिक उड़ाकादल एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष की सघन जांच के दौरान तीन छात्राओं को रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसकी रिपोर्ट पर प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय पर परीक्षा नियमावली के तहत तीनो छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया। महाविद्यालय प्रशासन के इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मची हुई है। प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास सिंह ने बताया कि महाविद्यालय केन्द्र पर निम्नलिखित महाविद्यालयों की परीक्षाएं समपन्न हो रही हैं जिसमे रेशमी कॉलेज, श्री वशिष्ठ बघरी श्री रामचन्द्र बादामी, संत रामनारायन सहजादा कॉलेज, राजकिशोर सिंह गुरूकुल पतंजलि स्व० चन्द्रशेखरबहन मायावती महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने आगे के वक्तव्य में बताया कि प्रत्येक दशा में परीक्षा की सूचिता एवं पवित्रता के साथ परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन कटिबध्द है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित ससांधन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई किया जायेगा। इस मौके पर सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री प्रो अरुण कुमार डॉ संजय कुमार सिंह आंतरिक उड़ाका दल डॉ नीतू सिंह मनोज कुमार सिंह एवं कक्ष परिप्रेक्षक कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी,इन्द्रभान सिंह, डॉ राघवेन्द्र पांडेय, डॉ महेंद्र कुमार डॉ अमित कुमार डॉ लालचंद पाल आदि उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें