Top News

काशी दीप विजन,ऑपरेशन सिंदूर की पूर्ण सफलता पर डॉल्फिन मित्रों ने स्कूली बच्चों संग मनाई खुशियां :- पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की । जिसमें पाकिस्तान के नौ आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया । वहीं गंगा डॉल्फिन मित्र धर्मेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सुसुवाही वार्ड 39 के बिंद्रावन प्राथमिक विद्यालय व जंगमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को देशभक्ति के गुर सिखाए और भारत माता की जय, वन्दे मातरम नारो के साथ उनमें उत्साह का संचार भी किया । बच्चों से जब पूछा गया कि पढ़लिखकर बड़ा होने पर क्या बनना है तो उनका जवाब बहुत ही सम्मानजनक था । किसी से आर्मी,पुलिस,फौज तो किसी ने डॉक्टर, सीआईडी बनने की इच्छा व्यक्त की । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा । जिसमें 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये ।गंगा डॉल्फिन मित्र ने कहा कि हमें अपने देश के वीर योद्धाओं पर बहुत ही गर्व है । वहीं देश के उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता के रूप में मोदी जी देश के हनुमान है ।प्रोग्राम के दौरान विद्यालय परिवार भी इस महान कार्य मे अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।

Post a Comment

और नया पुराने