काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कही।जमानियां। सड़क पटरियों पर लगी दुकानें, वाहनों के कब्जा होने के कारण राहगीरों सहित अन्य लोगों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। बताया जाता है। की नगर कस्बा, स्टेशन बाजार की सड़क पटरियों पर अतिक्रमण के साथ सड़क पटरी पर अस्थाई दुकानों सहित ठेला आदि यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर लगी अस्थाई दुकानों, ठेला आदि अतिक्रमण को हटवाने के लिए कार्यवाही किया जा रहा है। इस संबंध में हिंदुस्तान मीडिया से बातचीत में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दिया। की अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही अंतर्गत धारा 34 एक्ट की कार्यवाही भी पूर्व में की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से पत्राचार कर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही कराई जाएगी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें