काशी दीप बिजन संवाददाता सलीम मंसूरी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर नगर पालिका परिषद के कर्मी सम्मानित हुए।जमानियां। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में गोष्ठी हुई। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय द्वारा एवं पालिका अध्यक्ष के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सदस्य और नगर पालिका परिषद के एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय, दानिश मंसूरी, सत्यवीर प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। बताया जाता है। कि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में गोष्ठी हुई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थी। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला। राय ने कहा कि धर्म जागरण, सामाजिक सुधार, लोककल्याणकारी कार्यो की सराहना किया। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जनता तक पहुंचाना और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देना। कार्यक्रम में अरशद मंसूरी, एनाम राईन सहित आदि पालिका सदस्यगणों के साथ सफाई कर्मियों के अलावा कार्यालय के स्टाफ कर्मी मौजूद रहे। बता दें कि महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई अहिल्याबाई की जयंती शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। महिला सशक्तिकरण सम्मलेन का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें