3-- अहिल्याबाई की दृष्टि में भारत की सांस्कृतिक विरासत बस्ती थी300वीं जयंती पर पांच महिला सफाई मित्रों का हुआ सम्मान वाराणसी -- पुण्यश्लोक लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महमूरगंज स्थित एक लान में नगर निगम सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लोकमाता के द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों के बारे में विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर थीं। मुख्य अतिथि ने कहा की अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का मिसाल था।भाजपा ऐसे दिव्य विभूतियों के आदर्शों और आचरण को आत्मसात कर निरन्तर जनकल्याण के मार्ग पर अग्रेसित है। अहिल्याबाई जिस परिवेश से आई थी उस कालखंड में अपना कद इतना बड़ा बना लेना कोई सामान्य बात नहीं थी। अंग्रेजों के फैलते साम्राज्यवाद और "बाटो और राज करो" की नीति के आगे बड़े-बड़े राजा धराशायी हो गए। उस कालखंड में समाज के आखिरी पायदान की एक सामान्य घर की बिटिया के संस्कारों से सम्मोहित हो मालवा के राजा ने उन्हें अपनी पुत्रवधू बनाया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश के मंदिरों की पूजा व्यवस्था और उनके आर्थिक प्रबंधन पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारिका से लेकर पूरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण आक्रमण काल में खंडित तीर्थ यात्राओं में उनके प्रयासों से नवीन चेतना आई।इन वृहद कार्यों के कारण ही उन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि मिली। स्वागत उद्बोधन में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि अहिल्याबाई के विराट व्यक्तित्व में महिला और पुरुष की बंदिशों को तोड़ एक वृहद् आयाम स्थापित किया व अहिल्याबाई सर्व समाज की प्रेरणा स्रोत हैं। भारत की धरा पुण्य आत्माओं की कर्मों से अभिसिंचित है। उसका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण जहां भी देखो महापुरुषों के दिव्य ज्ञान का भंडार है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि भारत ने बहुत से आक्रांताओं का दंश झेला है, पर धरा पर जन्मी अहिल्याबाई देवी जैसे दिव्य विभूतियों ने उनका संहार किया। ऐसी विभूतियों का आशीर्वाद देश के साथ है, और भाजपा सरकार इस आशीर्वाद के साथ देश के विकास को आगे बढ़ा रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंचाचीन अतिथियों द्वारा पूण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नगर निगम के पांच महिला सफाई मित्रों को स्मृति पत्र,सम्मान किट,शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। सम्मानित होने वाले सफाई मित्रों में रामप्यारी देवी, किरण देवी, गंगा जली, शकुंतला देवी, तथा विमला देवी रहीं। समारोह में पाल समाज के कमलेश पाल ने मुख्य अतिथि को महारानी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंट किया। इस समारोह का संचालन पूर्व पार्षद व महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापित नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति नरसिंह दास बाबा ने किया। इस समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी व जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, महिला आयोग सदस्य डॉ बबीता चौहान, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, नगर निगम में उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक जाटव, डॉक्टर गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, मधुकर चित्रांश, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडे, महेंद्र सिंह गौतम, शिव शंकर यादव, राजेश यादव, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, अमित जायसवाल, गरिमा सिंह, विनोद भारद्वाज, कनक लता मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, विवेक जायसवाल, विवेक कुशवाहा, नेहा कक्कड़, मंजू सिंह, रिचा सिंह, प्रीति पुरोहित, मोनिका गुप्ता, नगर निगम के सभी पार्षद एवं पार्षद मंडल के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।फोटो -01-समारोह को सम्बोधित करती मुख्य अतिथि
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें