सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा व गांव में पैदल गश्त कर जनता को कराया सुरक्षा का अहसासकराया।जमानियां। काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम को एनएच 24 व नगर कस्बा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया। एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर मिले संदिग्धों से पूछताछ कर चेतावनी दी। बताया जाता है। की क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं रखने की बात कही। कोतवाली परिसर से निकल एनएच 24 मेन रोड होते हुए। नगर कस्बा बाजार व कई जगहों पर संदिग्धों को रोककर कड़ी पूछताछ की। दुकानदारों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे। तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर कस्बा बाजार में पैदल गश्त अभियान चलाया चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें जिससे अपराध करने वालों को पकडऩे में जरूरी मदद मिल सकें वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं न हों अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी नजर रखी जा सके। इस मौके पर उपनिरीक्षक अजय कुमार, अभिषेक कुमार तिवारी, दर्जनभर पुलिस कर्मी शामिल रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें