Top News

काशी दीप विजन क्राइम रिपोर्टर अरविंद प्रसाद चंदौली भारी मात्रा में अंग्रेजी देशी शराब के साथ 11 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे शराब तस्करों पर नहीं लग रहा ।लाख प्रयास के बाद ट्रेनों से शराब तस्करी का धंधा बंद नहीं हो रहा है। विशेष कर युवाओं की टोली शराब तस्करी में लगी है। मंगलवार को एक तरफ मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को 91.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जीआरपी आरपीएफ ने 216 लीटर देशी शराब के साथ आठ युवकों को पकड़ कर चालान किया।मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास से मंगलवार को तीन युवकों को पकड़ा। तीनों के पिट्ठू बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि तीनों के पास से कुल 19 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए राहुल कुमार और दीपक कुमार निवासी स्टेशन रोड झोपड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर 10 डेहरी ऑन साेन, रोहतास बिहार और रणवीर कुमार निवासी महावीर काॅलोनी थाना बहादुरपुर पटना का चालान किया गया है। वही दूसरी तरफ जीआरपी , आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से आठ युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 216 लीटर देशी शराब बरामद की। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीडीयू स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दोपहर 11.30 बजे आठ युवकों को पकड़ा गया। इनके पास से बरामद शराब की कीमत 90 हजार रुपये है। मोनू कुमार, निवासी कालीगंज, पटना बिहार, अभिषेक कुमार निवासी चांदी, भोजपुर, बिहार, भोला कुमार निवासी दौलतपुर बिहटा, पटना बिहार, राजा राम निवासी अल्लीपुर, बिहटा, पटना बिहार, महेश कुमार निवासी मौदही, बिहटा, पटना बिहार, गोरख राय निवासी मौदही, बिहटा, पटना बिहार, मुकेश कुमार निवासी रेगनिया बाद, नौबतपुर पटना बिहार और सचिन कुमार निवासी दरियापुर,पटना बिहार का चालान किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने