Top News

काशी दीप विजन संवाददाता महताब आलम गाजीपुर के महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में पहली बार आयोजित सात दिवसीय कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला 17 से 23 मई तक चली। कार्यशाला का आयोजन संस्कृत विभाग के अंतर्गत कथक कला संस्थान लखनऊ द्वारा किया गया।बिरजू महाराज कथक नृत्य प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षिका पायल अग्रवाल ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा शास्त्रीय नृत्य संगीत प्रस्तुति के साथ हुई। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने स्टार्टअप के तहत विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए।समारोह में क्षेत्रीय महासभा से डॉ. डी.पी. सिंह, शारदा समाज से डी.डी. श्रीवास्तव, साहित्य चेतना समाज से अमरनाथ तिवारी और समाजसेवी कुंवर विरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रशिक्षिका और प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय सांस्कृतिक आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है

Post a Comment

और नया पुराने