Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा वाराणसी -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाम मैदागिन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा चौक, बांसफाटक, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क तक जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुषों ने भारी संख्या में शामिल होकर भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे हुए तथा एक जुटता, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की अमन चैन को नष्ट करने का जो प्रयास किया था भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया।हमारी सेना ने शौर्य व पराक्रम के जरिए जो ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है। उसी के सम्मान में यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। आयुष मंत्री डॉक्टर दया शंकर मिश्र दयालु, ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत के तीनों सेनाओं ने अपना पराक्रम का लोहा मानवाते हुए आतंकियों को नेस्तनाबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर संकट के समय हमारा धैर्य और एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। पूर्व विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पिछले 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों द्वारा कायराना तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी। इस आतंकी घटना पर प्रधानमंत्री जी ने जो संकल्प लिया था कि इसके बदले एक एक को चुन चुन कर मारेंगे तो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे को नेस्तनाबूत कर दिया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा हमला हुआ था इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर बदला लेते हुए सैकड़ो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। तिरंगा यात्रा पर आम जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक व पूर्व राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व एमएलसी डॉक्टर वीणा पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, डॉक्टर सुदामा पटेल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, विनोद गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडे, सोमनाथ विश्वकर्मा, नम्रता चौरसिया, आत्मा विश्वेश्वर, डॉक्टर गीता शास्त्री, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक जाटव, जेपी सिंह, नीरज जायसवाल, डॉ रचना अग्रवाल, रजत जयसवाल, योगेश सिंह पिंकू, हाजी अब्दुल रहीम, शकील अहमद, अनूप जायसवाल, पार्षद नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, लकी भारद्वाज, सुशील गुप्ता, संजय केसरी, सिद्धनाथ शर्मा, संजय जयसवाल, विवेक जायसवाल, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पार्षद मदन मोहन दुबे, संजय विश्वंभरी अमित जायसवाल, पार्षद संदीप रघुवंशी, गोपाल जी गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, मोर्चे एवं प्रकोष्ठों की पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल रहे।फोटो -02- तिंरगा यात्रा निकालते भाजपाई कार्यकर्ता

Post a Comment

और नया पुराने