काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में 197 जोड़े हुए एक दूजे केवाराणसी -- हरहुआ स्थित काशी कृषक इण्टर कॉलेज परिसर के मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 197 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के संग जीने मरने की कसमें खाईं।इन 197जोड़ों में विकासखण्ड चिरईगांव के 65, हरहुआ विकासखण्ड के 54, चोलापुर विकासखण्ड के 52, पिण्डरा विकासखण्ड के 16, बड़ागांव विकासखण्ड के 06 तथा आराजीलाइन विकासखण्ड के 04 जोड़े शामिल रहे। सामूहिक विवाह के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प न्यायालय शुल्क व पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकगण के जनप्रतिनिधि, चोलापुर, हरहुआ,पिण्डरा, चिरयीगांव के खण्ड विकास अधिकारी,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रीतेश बिन्दल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला समाज अधिकारी गिरीश दूबे,समाज कल्याण लिपिक मनोज तिवारी,अनिल चौरसिया तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।फोटो -01- सामूहिक विवाह में शामिल मंत्री व अधिकारीगण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें