Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने बीसीआई के पू्र्व को-चेयरमैन को दिया समर्थन वाराणसी -- समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दीवानी कचहरी पर पहुंचकर पूर्व को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी से मिलकर उनकी लड़ाई को अपना समर्थन दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी आशुतोष सिनहा, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर सपा वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से बार काउंसिल आफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी द्वारा अनुच्छेद 21 में वर्णित व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत ऑल इंडिया हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सरकार से सवाल पूछने पर भाजपा से राज्यसभा में मनोनीत सांसद वर्तमान में बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष द्वारा सरकार के नाजायज दबाव और प्रभाव में आकर उन्हें बीसीआई के को-चेयरमैन पद से हटा दिया गया।यह ग़लत व अन्याय पूर्ण है।समाजवादी पार्टी हर उस व्यक्ति की लड़ाई लड़ने को तैयार है जिसके साथ इस सरकार में अन्याय हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से स्नातक एमएलसी आशुतोष सिनहा, कमला कांत राजभर, सुरेंद्र पटेल पूर्व मंत्री, सुजीत यादव लक्कड़ जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्री प्रकाश उर्फ लल्लन राय, रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, प्रदीप जायसवाल, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, मनीष सिंह एडवोकेट, नीरज यादव एडवोकेट, सुनील यादव एडवोकेट, नीरज सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।फोटो -03- वार्ता करते सपा प्रतिनिधिमंडल व को-चेयरमैन

Post a Comment

और नया पुराने