Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता वाराणसी,जातीय जनगणना से दलितों, आदिवासियों, किसानों और महिलाओं को मिलेगा न्याय वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्तमान समय में जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास किए जाने पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा, आतिशबाजी व ढोल नगाड़े के साथ खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि देश की बहुसंख्यक, पिछड़ा, दलित, आदिवासी समाज के सामाजिक आर्थिक उन्नयन के लिए जातीय जनगणना मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दिखा दिया कि हमारी सरकार की कथनी करनी में एक समान है। विपक्षी पार्टियां शोर करती हैं। उन्हें किसी भी पिछड़ा, दलित के विकास से कोई मतलब नहीं है। हमारी पार्टी अंत्योदय का पालन करते हुए सामाजिक आर्थिक भेदभाव की खाई को पाटने का कार्य सदैव करती रही है।पिछड़ा जाति मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने कहा कि जातीय जनगणना 1921 में अंग्रेज़ों ने कराया था। इसके बाद कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन की सरकारों ने बदनियति से इसे नहीं किया।केवल पिछड़ों, दलितों, आदिवासी समाज, गरीब किसान तथा महिलाओं को धोखा देते रहे तथा उनके आर्थिक, सामाजिक उन्नयन की दिशा में सदैव अवरोध करते रहे। हम सभी कार्यकर्ता गण प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का सहर्ष स्वागत करते हैं तथा उनका आभार प्रकट करते हैं। इस कार्यक्रम का संयोजन महा नगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने नेतृत्व प्रदीप अग्रहरि ने तथा धन्यवाद ज्ञापित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, निर्मला सिंह पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, शिव शंकर यादव, राजेश मौर्य, पुन्नू लाल बिंद, कुसुम पटेल, मनोज सोनकर, सिंधु सोनकर,पूर्व सिकरौल पार्षद दिनेश यादव, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पूर्व पार्षद लकी वर्मा, मिठाई लाल यादव, अनूप गुप्ता, सुमित मौर्या निक्की, राहुल मंगलेश, कमल चौरसिया, रतन सिंह मौर्य, पार्षद नारायनपुर सन्दीप रघुवंशी, शंभू पटेल, राहुल देव कसेरा, सदन मौर्य, संजय कुशवाहा, सूरज सेठ, विकास गिरी, सुबीर गुप्ता आदि कार्यकर्ता तथा महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित‌ जाति मोर्चा एवं महानगर के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।फोटो -02- रैली निकालते भाजपा‌ के कार्यकर्तागण

Post a Comment

और नया पुराने