Top News

काशी दीप विजन, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी,वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संस्थान की हुई बैठक वाराणसी --वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले रविवार को जनपद के पेंशनरों की नदेसर स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने पेंशनरों की सामयिक समस्याओं पर गूढ़ मंथन करते हुए कहा कि वित्त अधिनियम 2025 के अंतर्गत पेंशन नियमों में विपरीत संशोधन का विरोध करते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने, आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी को देने की पूरजोर मांग की गई। अन्य मांग जैसे रेलवे व राजकीय बसों के किराए में किराए में 50% छूट व सीट आरक्षण देने,राशिकरण की कटौती की समय सीमा 15 वर्ष के स्थान पर 11वर्ष करने,करोना काल का फ्रिज महंगाई राहत मुक्त कर नगद देने आदि की मांग की गई जिसपर सभी सदस्यों की सहमति बनी।साथ ही पहलगाम में आतंकियों की गोलियों से निहत्थे सैलानियों की हुई हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की केन्द्र सरकार से मांग की गयी तथा अन्य मे मृतकों की दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से ई0 आनन्द कुमार लाल,सीबी सिंह संजय श्रीवास्तव,डा.लालचन्द,शिव मंगल यादव,वाई आर यादव,वंशी लाल जायसवाल, त्रिलोचन तिवारी,धन्नी लाल आदि ने सम्बोधित किया।फोटो -01-बैठक को सम्बोधित करते राजेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

और नया पुराने