Top News

वाराणसी,काशी दीप विजन,अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन वाराणसी -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी पन्द्रह सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और अपने पन्द्रह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य मंत्री को सम्बोधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.अरविन्द पाठक को सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव ने कहा कि एक अप्रैल के बाद नियुक्त शिक्षकों से पुरानी पेंशन छीन लिया गया। कैशलेस चिकित्सा, अंतर्जनपदीय एवं अंत:जनपदीय स्थानान्तरण, न्यूनतम मूल वेतन 17140 व 18150 एवं पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड डाटा में काफी खामियां हैं। दिव्यांग भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है, तथा एक अप्रैल 2014 के बाद सामूहिक बीमा के लाभ से भी वंचित कर दिया गया और कटौती की गई। धनराशि को वापस नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समस्याओं को लेकर पूरा शिक्षक समाज आंदोलन की राह पर है। सनत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा यदि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लखनऊ की सरजमीं पर शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने की अध्यक्षता संयोजक कैलाश नाथ यादव ने संचालन बीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। धरने में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, दुर्गा सिंह, सनत कुमार सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, संजय सिंह, श्याम नारायण सिंह, अजय तिवारी, काशीनाथ यादव, संजीव राय, अनूप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, विश्वास पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, प्रणव यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह, रामाशंकर यादव, कौशल सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, शांतेश्वर मिश्र, पार्थेश्वर पाण्डेय, संजय राय, राजेश सिंह, मनोज कुमार, बृजेश यादव, विवेक सिंह, नीरज मिश्रा, अवधेश राय, उमाकांत शर्मा, राजकुमार, ललित सिंह, अनिल यादव, अजीत सिंह, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, मिथिलेश राय, राजेंद्र राय, अंजू लता सिंह, मंजू, अनीता शुक्ला, अंजू, इंदु, अनीता‌ शुक्ला, उषा सिंह, समेत सैकड़ो अध्यापक उपस्थित रहे।फोटो -03- शिक्षकों को सम्बोधित करते शिक्षक नेता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने