वाराणसी काशी दीप विजन, अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में मनाया गया विश्व मजदूर दिवस वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में गुरुवार को समाजशास्त्र विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि यह दिन श्रमिकों और उनके अधिकारों के प्रति सम्मान एवं जागरूकता व्यक्त करने का दिन है। यह दिन 1886 में शिकागो में हुए एक मजदूर आंदोलन की याद में मनाया जाता है। जिसमें मजदूरों ने 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग की थी। विभागाध्यक्ष प्रो.कुमुद सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस मजदूरों के अधिकारों, बेहतर कार्य स्थितियों, काम के घंटे, वेतन एवं सामाजिक न्याय के लिए जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. अनीता सिंह ने कहा कि 01 मई 1923 को चेन्नई में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया। यह दिन उन मेहनतकश लोगों को समर्पित है, जो हमारे देश और समाज के निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.आभा सक्सेना ने कहा इस दिन को मना कर हम श्रमिकों के संघर्ष, प्रयास एवं साहस को याद करते हैं, तथा उनके श्रम की महिमा के महत्व को समझते हुए मजदूरों का सम्मान करते हैं। इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित डा.सुनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर शोभा प्रजापति, डॉ. श्रृंखला, डॉ. साधना यादव, डॉ. बंदिनी, डॉ. दुर्गा गौतम,डा.श्वेता सिंह, डा.मीना अग्रवाल, डॉ विनीत पाण्डेय समेत सैकड़ों प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रहीं।फोटो -04- विश्व मजदूर दिवस मनाती छात्राएं व शिक्षिकायें, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें