2-- ग्राम प्रधानों पर हो रहे प्रशासनिक उत्पीड़न के विरुद्ध प्रधानों ने सौंपा ज्ञापनवाराणसी -- जिले में ग्राम प्रधानों पर हो रहे प्रशासनिक उत्पीड़न से ग्राम प्रधानों में बढ़ रहे आक्रोश को लेकर प्रधानो के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर से मिलकर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आराजी लाइन ब्लॉक के ग्राम प्रधान विवेक कुमार सिंह उर्फ मोहित को मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पिछले चार दिनों से थाने में बैठाया रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था का घोर अपमान है। प्रधान ने प्रशासन के कहने पर एक अपराधी को बहला फुसलाकर कर थाने तक पहुंचाया, लेकिन आज वही प्रधान झूठे केस मे फंसाया जा रहा है। इस मामले मे वाराणसी जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर प्रधान का सहयोग करना ही उसका गुनाह बन गया है तो अब संगठन इसका परिणाम दिखाएगा। प्रशासन को स्पष्ट होना चाहिए कि प्रधान संगठन अब अन्याय सहन नहीं करेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दिया है कि इसके बाद भी प्रधान को न्याय नहीं मिला तो संगठन को वाराणसी जिले में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। नेतृत्व जिला प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंहने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से लाल बहादुर पटेल, उदय प्रताप सिंह, मधुबन यादव, राजू तिवारी, रामसूरत यादव, ओमप्रकाश पटेल, विनोद पांण्डेय, गगन सिंह, राजकुमार, ओमप्रकाश वर्मा, घनश्याम यादव, प्रवीण सिंह, राजेश उपाध्याय, प्रवीण सिंह, उमेश कुमार, बेचू राम नेपाली, मोनू सिंह, राज नारायण पटेल, मटरू यादव, ओमप्रकाश पटेल, शालू सिंह, दिलीप सिंह समेत पचासों की संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें