Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी सचिव ने सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत कराने और सर्वाधिक धनराशि जमा कराने पर किया सम्मानितवाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी के सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को जोन वन को सर्वाधिक 15 मानचित्र स्वीकृत कराने और जोन चार को सर्वाधिक धनराशि दो करोड़ बीस लाख उनसठ हजार सात सौ तीस रुपए (2,20,59,730/)जमा कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने दोनों जोनो के जोनल अधिकारियों की सराहना की और उनके कार्यक्षमता को भी उजागर किया।दोनों जोनों के विवरणों में जोन-01से जमा धनराशि-42,45,892/, स्वीकृत मानचित्र 15, जोन 02 से--जमा धनराशि 40,70,280/स्वीकृत मानचित्र 02,जोन 03 से जमा धनराशि--65,51,106/व स्वीकृत मानचित्र- 06, जोन चार से--जमा धनराशि-2,20,59,730/स्वीकृत मानचित्र 05,जोन पांच से-जमा धनराशि-25,02,939/स्वीकृत मानचित्र 04 रहे। इस मौके पर अपर सचिव डॉक्टर गुडाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, सभी जोनों के जोनल अधिकारी और अभियंता गण उपस्थित रहे।फोटो -03-प्रशस्ति पत्र देते हुए डा.वेदप्रकाश मिश्र

Post a Comment

और नया पुराने