Top News

काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया गंगा में डूबने से किशोरी की मौत से सनसनी, परिजन बोले- दो युवकों पर है शक, पुलिस जांच में जुटीजमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर बांड में शुक्रवार सुबह खेत में पानी देने गई 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। शनिवार को उसकी साइकिल और चप्पल गंगा तट पर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दो युवकों पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर दोपहर करीब 12:30 बजे किशोरी का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे किशोरी साइकिल के पीछे कैरियर में पाइप दबा कर से खेत में चरी की फसल में पानी देने के लिए निकली थी। खेत में पाइप बोरिंग से जोड़ने के बाद से वह लापता हो गई। शनिवार सुबह गांव के शमशान घाट के पास जब ग्रामीण गंगा स्नान के लिए तट पर पहुंचे तो वहां साइकिल और चप्पल मिलने पर अनहोनी की आशंका गहराई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं किशोरी के पिता बसंत बिंद ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री गांव के ही एक युवक और पास के गांव जीवपुर के एक युवक से बातचीत करती थी और दोनों युवक भी वर्तमान में घर से लापता हैं। पिता का कहना है कि उन्हें शक है कि इन दोनों युवकों ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गायब किया। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान जारी रखा और दोपहर 12:30 बजे गंगा नदी में गिरे एक पीपल के पेड़ की टहनियों में फंसे किशोरी के शव को बरामद कर कोतवाली ले आई। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेजा गया। किशोरी की पहचान 15 वर्षीय नेहा उर्फ माला, पुत्री बसंत बिंद, निवासी रघुनाथपुर बांड के रूप में हुई है। वह कक्षा 9 की छात्रा थी। किशोरी 4 बहन और दो भाई में सबसे बड़ी थी।इस घटना के बाद से ही मां जानकी देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता बसंत से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के साथ क्या हुआ, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने