Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसीभाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता ने सुनी "मन की बात"वाराणसी --‌ आकाशवाणी से प्रसारित रविवार को मोदी जी द्वारा सम्बोधित मन की बात कार्यक्रम के 122 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना विचार साझा किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद विजय द्विवेदी, पूर्व पार्षद विजय गुप्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए इसे भारत की बदलती शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नया विश्वास और हौसला देने वाला कदम है। इस ऑपरेशन में "मेड इन इंडिया" रक्षा तकनीकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की साहस और समर्पण की भरपूर प्रशंसा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी पहल की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं अब कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रही हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री ने शेरों की संख्या में वृद्धि की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने के लिए सुधारो की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने, संचालन ओम प्रकाश यादव बाबू ने तथा धन्यवाद ज्ञापित धीरेन्द्र शर्मा व आदित्य गोयनका ने किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर जायसवाल, दीपक आर्य, चंद्र विजय सिंह, मंगलेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, नवीन कसेरा, कन्हैया सेठ, संजय गुप्ता, प्रीत कुमार, अखिल वर्मा, निर्मल मिश्रा, धर्मचंद गुड्डू, अशोक शर्मा, प्रकाश, दीपू चौरसिया अंशु आदि उपस्थित रहे।फोटो -03- मोदी जी के मन की बात सुनते कार्यकर्ता

Post a Comment

और नया पुराने