Top News

काशी विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसी जनभागीदारी के लिए लोगों से सम्पर्क करेंगे गंगा समग्र कार्यकर्ता वाराणसी -- गंगा समग्र गंगा और अन्य नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए गंगा समग्र के कार्यकर्ता गंगा गांव में और गंगा बस्ती में जाकर जन जन से संपर्क करे तथा मां गंगा और उनकी सहायक नदियों के निर्मलता और अविरलता के लिए लोगों में जन जागृति पैदा करें। उक्त बातें रविवार को गंगा समग्र गंगा भाग की भदऊं स्थित होटल काशी इन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परिणामपरक कार्य करने के लिए जिलों को विकसित कार्य युक्त और संपर्कित श्रेणी में विभक्त कर सुविचारित तरीके से काम को आगे बढ़ाना पड़ेगा।गंगा समग्र सह प्रान्त संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने गंगा समग्र के विभिन्न आयामों के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। श्रीपति सिंह को काशी प्रांत का नया संरक्षक बनाए जाने एवं संजय जी को काशी प्रांत के साथ-साथ कानपुर प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनको स्मृति चिन्ह और अंगस्त्रम देकर सम्मानित किया।बैठक में कार्य विस्तार की दृष्टि से चल्ला अभिराम शास्त्री को संयोजक काशी मध्य, अजय राय को संयोजक काशी दक्षिण, अशोक त्रिपाठी को सहसंयोजक काशी मध्य, रवि उपाध्याय को सहसंयोजक चंदौली, जयप्रकाश दुबे को शैक्षणिक आयाम प्रमुख काशी जिला, आशुतोष पाठक को संपर्क आयाम प्रमुख चुनार, योगेंद्र कुमार मौर्य को जैविक आयाम प्रमुख काशी उत्तर, संतोष मिश्रा को वृक्षारोपण आयाम प्रमुख काशी दक्षिण, उदल पटेल को जैविक आयाम प्रमुख भदोही, वंश राज यादव को खण्ड संयोजक हरहुआ, आनंद चौबे को खंड संयोजक चिरयीगांव, अरुण कुमार मिश्रा को खंड सहसंयोजक चिरयीगांव, दुर्गेश मिश्रा को खंड संयोजक आराजी लाइन, संदीप पटेल को खंड संयोजक काशी विद्यापीठ, जय हिंद पाल को गंगा वाहिनी प्रमुख हरहुआ, संतोष कुमार शर्मा को सह संयोजक शिवपुर परिक्षेत्र का दायित्व सौंपा गया। बैठक का आयोजन होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सत्यदीप सिंह द्वारा तथा बैठक का संचालन भाग संयोजक चंद्र प्रकाश द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अमिताभ उपाध्याय, दिवाकर द्विवेदी, डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव, महंत राजनाथ तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, रणदीप सिंह, उमेश सिंह, अशोक तिवारी, शशि प्रकाश मिश्रा, अनिल दुबे, धर्मेंद्र पाण्डेय,राज नारायण पटेल, श्रवण मिश्रा, आशुतोष चतुर्वेदी, विजय पाठक, रमेश सिंह, अशोक चतुर्वेदी, राज नारायण पटेल, अशोक सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ. जेपी राय, वीरेंद्र गुप्ता, श्यामधर मिश्रा, मनोज पाण्डेय, भगत सिंह यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।फोटो -02- चुने पदाधिकारियों को सम्मानित करते अतिथि

Post a Comment

और नया पुराने