काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसीजीआरपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 650लीटर अवैध शराब किया नष्ट वाराणसी --पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज राहुल राज, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैंट हेमंत सिंह के द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी पर रविवार को आबकारी अधिनियम की धारा 60 में पंजीकृत बरामद मुकदमती माल अवैध शराब लगभग 650 लीटर (अनुमानित कीमत लाखों रुपए) का विनिष्टीकरण न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर रेलवे जनपद वाराणसी के आदेश दिनांक 15 मई 2025 के क्रम में निम्नलिखित अधिकारी गणों के उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी विजयेता सिंह, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 वाराणसी अमित कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम एन आर संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी हेमन्त सिंह, मालखाना हेड मोहर्रिर अनिरुद्ध कुमार साहनी, हे0 कां0 अश्विनी कुमार सिंह, कां0 सत्य प्रकाश थाना जीआरटी कैंट वाराणसी के द्वारा उपरोक्त मुकदमाती अवैध शराब को जमीन पर रखकर रोड रोलर चलवा कर नष्ट कराया गया तथा उसे गड्ढा खोदकर ढक दिया गया। उक्त कार्यवाही की वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।फोटो -04- रोड रोलर से अवैध शराब को नष्ट करवाते हुए
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें