Top News

वाराणसी बीसीआई सदस्यता बहाल करने को लेकर दिया ज्ञापन वाराणसी -- ऑल इंडिया बार काउंसिल की सदस्यता से वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी श्रीनाथ त्रिपाठी को उनके पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी सुबह-सुबह अदालत परिसर में चहल पहल शुरू होने से पहले ही अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी विवेक शंकर तिवारी व अनुज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए न्यायालय परिसर का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम एलआर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की ऑल इंडिया बार काउंसिल की सदस्यता पुन: बहाल करने की मांग किया।फोटो -02- ज्ञापन सौंपते विवेक शंकर व अनुज यादव वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने