वाराणसी संस्कारों के अभाव में बच्चे मां-बाप को भेज रहे वृद्धाश्रम-- बैजनाथ रावतवाराणसी --आज के युग में संस्कार पीछे छूटा जा रहा है और एडवांस व माडर्न युग बढ़ता जा रहा है। संस्कार के अभाव में बच्चे अपने जन्म देने वाले मां-बाप को वृद्धाश्रम भेज रहे हैं। उक्त बातें अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित समाज कल्याण, ओबीसी विभाग,महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों संग हुए समीक्षा बैठक के उपरान्त आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुसूचित जाति व जनजाति के सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच पा रहा है या नहीं। हाल ही में आईएएस की परीक्षा में ज्यादेतर अंग्रेजी माध्यम के आवेदक क्वालिफाई हुए हिन्दी के कम होने पर बताया कि इसके लिए हम सरकार से हिन्दी में भी प्रश्नपत्र बनाए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के वृद्धाश्रमों को पहले की अपेक्षा और अधिक आधुनिक सुविधाजनक बनाया जायेगा।मेरा प्रयास रहेगा कि अनुसूचित जाति जनजाति के लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचे।फोटो -01- पत्रकार वार्ता करते अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें