Top News

वाराणसी- यूपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में मारी बाजी, रोशन ने पायी ऑल इंडिया में नवीं रैंकवाराणसी -- सीएसआईआर यूजीसी द्वारा आयोजित दिसंबर- 2024 की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा में गणितीय विज्ञान विषय में उदय प्रताप कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। कॉलेज के छात्र रोशन कुमार मौर्य ने सीएसआईआर नेट की परीक्षा में देश में नवां स्थान प्राप्त किया है। वाराणसी के हाथी बाजार के बरनी गांव के निवासी रोशन ने उदय प्रताप कॉलेज से वर्ष- 2022 में बीएससी और वर्ष- 2024 में एमएससी गणित की पढ़ाई की है। रोशन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि लगन और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। गणित विभाग के अन्य छात्रों में आशुतोष मौर्या ने 70 वीं रैंक,खुशबू पाल ने 126 वीं रैंक, रोहित पाठक ने 132 वीं रैंक प्राप्त कर उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी का नाम रोशन किया है। प्राचार्य एवं सभी प्रवक्तागण ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हृदय से धन्यवाद दिया।फोटो -03- नेट क्वालिफाई करने वाले छात्रगण वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने