Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता जी,आर पी पुलिस ने खोयी बच्ची को लोहता से किया बरामद, परिजन को किया सुपुर्द वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन में कैण्ट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो, सर्कुलेटिंग एरिया में लूट, चोरी, उचक्का गिरी,शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाये हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी शास्त्री नगर मीरापुर प्रयागराज निवासिनी निशा अग्रहरि पत्नी जितेन्द्र अग्रहरि द्वारा सूचना दी गई कि मेरी बच्ची शगुन अग्रहरि उम्र सात वर्ष जो सर्कुलेटिंग एरिया से कहीं खो गई है। इस सूचना के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर खोज करने हेतु रवाना कर दिया। पुलिस टीम जब खोजते हुए पार्सल आफिस से लोहता पहुंच गयी तभी एक अकेली लड़की रोती हुई दिखी। जिसका फोटो से चेहरा मिलान करने और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शगुन अग्रहरि व पिता का नाम जितेन्द्र अग्रहरि बताया।बरामद बच्ची को थाने लाया गया और उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। जीआरपी पुलिस ने बच्ची को मात्र 45 मिनट के अन्दर खोज निकालने का सराहनीय कार्य किया है,जो काबिले तारीफ है।बच्ची को पाकर माता-पिता प्रफुल्लित हुए और जीआरपी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।बच्ची को सकुशल खोजने वाली पुलिस टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उ0नि0 राज बहादुर यादव,म0 हे0 का0 मधु श्रीवास्तव, हे0का0 अश्वनी सिंह, हे0का0 अनिरूद्ध साहनी,का0 धीरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।फोटो- 02- बच्ची को बरामद करने वाली पुलिस टीम

Post a Comment

और नया पुराने