*पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के आत्मा के शांति के लिए और महाकुम्भ प्रयागराज में मृतक श्रद्धालुओं के आत्मा के शांति के लिए गीता पाठ हो रहा हैं*भगवद् गीता को यूनेस्को की मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल होने पर अनुयाईयों में खुशी का महौल रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन होगा मंगलवार को! *वाराणसी*- चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा राजधानी मोड़ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पर पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मृतकों के आत्मा के शांति के लिए और महाकुम्भ प्रयागराज में मृतक श्रद्धालुओं के आत्मा के शांति के लिए यथार्थ गीता का पाठ हो रहा हैं! कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवी सुबेदार यादव हैं! सुबेदार यादव का कहना हैं आत्मा को परमात्मा से मिलने के लिए सबसे बढ़िया शास्त्र भगवद् गीता भाष्य यथार्थ गीता हैं जो सरल भाषा में हैं जो कि आसानी से सबको समझ में आ जाता हैं यथार्थ गीता के रचयिता श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी हैं! सुबेदार यादव ने क्षेत्र वासियो को भगवद् गीता के बारे में जानकारी देते हुए संदेश देना चाहते हैं यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर के सूची में गीता को शामिल किये जाने की खुशी में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन होगा! मंदिर पर संत श्री रुद्रेश्वरानंद उर्फ फुरसत बाबा और चंद्रशेखर बाबा गीता पाठ करने वालो का पूरा सहयोग कर रहे हैं! सुबेदार यादव ने सभी क्षेत्र वासियों को सादर निमंत्रण दिए हैं गीता पाठ सुनकर और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके अपने आप को पुन्य पुरुषार्थ के भागी बनाए ! गीता पाठ में साथ देने वाले - सुनिल राजभर, कमलेश पटेल, धनस्याम पहलवान, राजन यादव, अजीत सिंह,गोविंद यादव,रामजी यादव
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें