अंजली कुमारी की रिपोर्ट
वाराणसी खुर्द स्थित एक मंदिर से पीतल का घंटा चोरी हो गया। चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नारंगी टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध युवक मंदिर के आसपास घूमता और घंटा ले जाते हुए दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी वीडियो पुलिस को सौंपकर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें