Top News

--डा.शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने सिखाई आपात स्थिति में जीवन बचाने की तकनीक

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी --आतंकवाद और आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ अब यूपी एटीएस के अधिकारी एवं कमांडो जीवन रक्षा की महत्वपूर्ण तकनीक सीपीआर, एईडी में भी दक्ष हो रहे हैं। इसी उद्देश्य से एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ईस्ट जोन, वाराणसी में अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सीपीआर एवं एईडी का विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय चिकित्सा अधिकारी वाराणसी एवं सीपीआई विशेषज्ञ डॉक्टर शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी ने प्रतिभागियों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया से लेकर सीपीआर शुरू करने और एईडी के प्रभावी उपयोग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में एटीएस ईस्ट जोन के डीएसपी विपिन कुमार राय, इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं कमांडो मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई बल्कि मैंनीकीन्स पर चेस्ट कम्प्रेशन सीपीआर की सही तकनीक और आपातकालीन प्रतिक्रिया का लाइव प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया। डॉ शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा सीपीआर शुरू करना और एईडी उपलब्ध होने पर उसका सही इस्तेमाल करना जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया की वर्दी की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं जरूरत पड़ने पर जीवन बचाना भी है। यह प्रशिक्षण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जीवन रक्षा की एक ऐसी क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जहां संकट की घड़ी में एटीएस का प्रशिक्षित जवान सुरक्षा देने के साथ किसी की जिंदगी बचाने में भी पहली महत्वपूर्ण कड़ी बन सके।

Post a Comment

और नया पुराने