विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी-विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष श्री श्री प्राचीन माता शीतला का भव्य श्रृंगार एवं दो दीवसीय गीत संगीत समारोह का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया जा रहा है। जिसमें शहर के जाने-माने कलाकारों की मधुरिम प्रस्तुति की जायेगी।
अतः आप महानुभाव उक्त समय पर उपस्थित होकर माता के भव्य के श्रृंगार के साथ हमारे कलाकारों का उत्साह वर्धन कर हमें कृतार्थ करें। शुभारंभ पं. महेन्द्र प्रसन्ना (काशी विश्वनाथ तीर्थ क्षेत्र, मुख्य शहनाई वादक) के मांगलिक धुनों के साथ किया जायेगा तत्पश्चात पं. रविशंकर जी बॉसुरी वादन का रसास्वादन कराएंगे। उसके पश्चात आकर्षक मनमोहक झांकी की प्रस्तुति श्री विजय वाल्मीकि के द्वारा की जायेगी।
द्वितीय दिवस कार्यक्रम
पूजा चौबे, सुनीमा मोदनवाल, शुभम जायसवाल, संतोष दुबे, रामाश्रे मौर्या, सीमा शिवानी, आदि कलाकार अपने मुखार बिंदु से वभिन्न राग शैलियों में मनमोहक प्रस्तुति करेंगे। समापन विजय वाल्मीकी की मोहन झांकी से किया जायेगा। इस अवसर पर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
एक टिप्पणी भेजें