Top News

काशी दीप विजन वाराणसी -राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जागरूकता की मशाल जलाई — रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ व गंगा का संयुक्त आयोजन 🌸वाराणसी। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ एवं रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी गंगा के संयुक्त तत्वावधान में श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, बुलानाला में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोटरी क्लब नार्थ एवं गंगा की अध्यक्ष श्रीमती रुचि भार्गव ने सभी अतिथियों, छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।गोष्ठी की मुख्य वक्ता डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण, उनके रोकथाम के उपाय तथा आरंभिक पहचान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि—> “कैंसर से भय नहीं, बल्कि समय पर जांच और सही जानकारी से इसका पूर्ण उपचार संभव है।”इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल एवं सह-प्रबंधक श्रीमती रूबी शाह भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री दीपक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।गोष्ठी में रोटेरियन शुभ श्री जायसवाल, रोली अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, सीमा शुक्ला, डॉ. डाली श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गोयल, अरविंद जैन, प्रदीप मेहरोत्रा, सुजीत केसरी, रितेश कुमार, विभु, रत्ना एवं हरे कृष्ण ककड़ सहित अनेक सदस्य सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का सहयोग Zydus Oncology एवं गोपाल ओबराय लाल पैथ द्वारा किया गया। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने