Top News

काशी दीप विजन वाराणसी,वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गान, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हुआ आयोजन, वाराणसी काशी दीप विजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लहुराबीर चौराहे स्थित आजाद पार्क में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘प्रणाम वंदे मातरम्’ संस्था के तत्वावधान में अनूप जायसवाल के नेतृत्व में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गान किया गया।ज्ञात हो कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना अक्षय नवमी के दिन 7 नवंबर 1875 को की थी। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (7 नवंबर 2025) एक वर्ष के ‘वंदे मातरम् स्मरणोत्सव’ का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सोहनलाल आर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल सेठ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सोमनाथ विश्वकर्मा ने दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें बाबूलाल मौर्य, शंकर जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, आलोक श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया, सिद्धनाथ गोड ‘अलगू’, चंद्र विजय सिंह, गोपाल गुप्ता, श्रीमती सीता साहू, प्रदीप जायसवाल, जय किशन जायसवाल, राजेश दूबे, मनीष केशरी, दीपु चौरसिया, शिवशंकर केशरी, अखिल वर्मा, करमचंद गुप्ता और प्रकाश मुख्य रूप से शामिल रहे।लोगों ने राष्ट्रगीत के सुरों के साथ देशभक्ति का उत्साह व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। रिपोर्ट नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने