Top News

काशी दीप विजन वाराणसी -गोटूल इण्डिया(NGO)गोंड जागरूकता शिविर एवं गोंड मेधावी छात्र समारोह वाराणसी, आज अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के सौजन्य से पटेल धर्मशाला तेलिया बाग में गोंड जागरूकता शिविर एवं गोंड मेधावी छात्र समारोह का आयोजन गोटूल इण्डिया के बैनर तले किया गया जिसमें गोटूल इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार गोंड ने कहा कि गोटूल इण्डिया गोंड समाज के बच्चो को उच्च शिक्षा एवं उच्च प्राशासनिक सेवाओं के प्रतियोगिता ( IAS,lPS, एवं जजेज) में गोंड समाज के प्रतिनिधित्व का आभाव का कारण सिर्फ शिक्षा की कमी के कारण है,हमे सिर्फ शिक्षा की ही नहीं बात करनी चाहिए बल्कि उच्च शिक्षा गोंड समाज के बच्चो को देना होगा तभी हम अपने बच्चों को उच्च प्राशासनिक सेवाओं हेतु IAS lPS जजेज समाज से बना पायेंगे। गोटूल इण्डिया आर्थिक रूप कमजोर बच्चों को उच्चतम शिक्षा देने के लिए आर्थिक सहयोग करती है गोटूल इण्डिया समाज के गोंड समाज के होनहार विद्यार्थियों को जानें माने कोचिंग सेंटर में (दृष्टि,खान सर, संस्कृति) दिल्ली में दाखिला दिलाने में सहयोग करेगी जैसे डॉ जयश्री, रामबिलास गोंड, प्रवीन कुमार गोंड, राजकुमार,श्याम प्रभा,जय मूर्ति भण्डार विजय नारायण गोंड, संजय कुमार गोंड, फौजदारी सिंह परस्ते, सूर्य कुमार गोंड एण्डबोकेट, अमरनाथ गोंड,विना गोंड, प्रतिभा सिंह उप्रेती, छेदी गोंड, प्रमोद गोंड, महेंन्द्र प्रताप गोडसे, दिनेश गोंड, गंगेश शाह, संतोष गोंड,आदि लोग उपस्थित थे, अध्यक्ष्ता केएन गोड़, पूर्व कमिश्नर, संचालन, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोंड ने किया महेंद्र प्रताप गोडसे की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने