काशी दीप विजन वाराणसी, आदिवासी शक्ति सेना का ऐलान- डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान*आदिवासी शक्ति सेना आगामी 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 17 जिले (वाराणसी, मिर्जापुर,सोनभद्र, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ व संत कबीर नगर) मैं प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) के जाति प्रमाण पत्र की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए "डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान" शुरू करने जा रही है।इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से 17 जिलों में गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का सर्वे कराकर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा इसके बाद सरकार से कई स्तर पर समस्या के समाधान के लिए मांग की जाएगी।अभियान के प्रथम चरण की जानकारी आदिवासी शक्ति सेवा के राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया के साथ साझा किया जो की अग्र लिखित है।प्रथम चरणजिला - वाराणसीदिनांक - 15 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025तिथिवार जनसंपर्क अभियान -15 व 16 नवम्बर - काशी विद्यापीठ ब्लाक17 व 18 नवम्बर -पिंडरा ब्लाक 19 व 20 नवम्बर -सेवापुरी ब्लाक21 व 22 नवम्बर -हरहुआ ब्लाक 23 व 24 नवम्बर -चिरईगांव ब्लाक25 व 26 नवम्बर - बड़ागांव ब्लाक 27 व 28 नवम्बर- अराजीलाईन ब्लाक 29 व 30 नवम्बर - चोलापुर ब्लाकप्रथम चरण के समापन के पश्चात अभियान के प्रत्येक चरण की जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।आदिवासी शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने "हमारा अधिकार - हमारा पहचान" का नारा देकर जनसंपर्क अभियान की घोषणा की। अभियान के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए संगठन के सोशल मीडिया हैंडल @AdivasiShaktiSena पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें