काशी दीप विजन दिल्ली में ब्लॉस्ट के बाद पुलिस अलर्ट, कोतवाली पुलिस सक्रिय। कस्बा बाजार में रूट मार्च के दौरान चेकिंग किया।जमानियां। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास कार में हुए बम ब्लॉस्ट के बाद जमानियां में हाईअलर्ट के बाद क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व मंगलवार को कोतवाली पुलिस रूट मार्च किया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पुलिस प्रमुख सार्वजनिक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, ढाबा, लॉज के साथ चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले प्रमुख कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार के आस पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहा। संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ मय पुलिस कर्मियों द्वारा कस्बा बाजार सहित स्टेश न बाजार के चौक, बस, रेलवे स्टेशन, बाजार सहित भीड़, भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग का काम शुरू किया। खासकर यहां रेलवे स्टेशन से दूर दराज इलाकों में जाने के लिए यात्री काफी संख्या में जाते आते है। इसके साथ ही रोडवेज की बस भी आते जाते है। इसी को लेकर यहां से आने व जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान की चेकिंग किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ लगातार चेकिंग के समय रूट मार्च किया। इसके साथ ही सभी ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि क्षेत्र के यूपी बिहार बार्डर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए ब्लॉस्ट के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर है। उसी को लेकर सभी सार्वजनिक स्थान सहित बाजार, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, लॉज, रेलवे व बस स्टेशन के पास पुलिस टीम लगातार रूट मार्च कर रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान की भी जांच की जा रही है। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। और लगातार निगरानी कर रही है। बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के आस पास संदिग्धाें पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीमा को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमानियां इलाके में हाई अलर्ट के तहत सभी स्थानों पर पुलिस अभियान चलाकर चेकिंग कर रही है। पुलिस रूट मार्च के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधियों के बारे में किसी को पता लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया। उक्त मौके पर स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार तिवारी, अभय तिवारी, रतन कुमार सरोज,सुधीर शुक्ला, दुर्गेश तिवारी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें