काशी दीप विजन वाराणसी।प्रकाशनार्थ आज दोपहर 12 बजे जनपद वाराणस में शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी और जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी द्वारा 5 वें जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष में दिनांक 11 नवम्बर 2025 को गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मृति भवन, ग्राम सभा-चक्का, विकास खण्ड-हरहुआ, वाराणसी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समुदाय के संभावित उद्यमियों एवं विभिन्न ट्रेड के विश्वकर्माओं को उद्यमिता विकास, बैंक योजनाओं और एम एस एम ई क्षेत्र से संबंधित अन्य केंद्रध्राज्य सरकार की योजनाओं जैसे विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा जी को माल्यार्पण करके किया गया। श्री रीतेश बरनवाल, सहायक निदेशक, शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर किया तथा पी एम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया। श्री आर के चैधरी, सहायक निदेशक ने विकास आयुक्त कार्यालय, एमएसएमई नई दिल्ली की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री अजय गुप्ता, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत किया। श्री निशीथ गौर, टेक्सटाइल इंस्पेक्टर, हथकरघा विभाग ने अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री पवन कुमार, प्रबंधक ( विपणन), बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय ने लोन संबंधित जानकारी दी। डॉ बृजभान मरावी, सचिव/प्रबंधक जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी ने जनपद के आदिवासी समाज को स्वरोजगार के लिए सभी को प्रेरित किया। जिसमें 80 से अधिक जनजातीय समुदाय एवं पी एम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त के कार्यक्रम समापन के साथ संस्थान द्वारा ‘‘राष्ट्रीय एकता एवं जनजातीय गौरव दिवस पदयात्रा’’ का आयोजन किया गया। राजकीय हाई स्कूल से शहीद स्थल चक्का तक। कार्यक्रम की अध्यक्षता महारानी दुर्गावती न्यास के अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं संचालन रविकुमार गौरम व अतिथियों का स्वागत भाषण प्रीतम कुमार गोंड ने किया साथ ही अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें