Top News

काशी विद्यापीठ : मंच कला विभाग में कबीर गायन कार्यक्रम आयोजित संस्कृति मंत्रालय भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. कालूराम बामनिया ने गाया भजन काशी दीप विजन वाराणसी। मंच कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. कालूराम बामनिया के कबीर गायन का आयोजन किया गया। डॉ. बामनिया ने कार्यक्रम का आगाज गुरु वंदना से किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश संतो का देश है। संतो की बाणी से मन तृप्त होता है। मन को वश में संतो की बाणी से ही कर सकते हैं। उन्होंने कबीर के भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। साथ ही बताया कि कबीर दास की नगरी में कबीर के भजनों को सुनकर साधने की जरूरत है। कार्यक्रम में नग नगाड़ी पर मनोज घुड़ावद ढोलक पर देवी दास वैरागी हारमोनियम पर रामप्रसाद परमार के साथ मंजीरा पर सहगायक उत्तम सिंह बामनिया ने संगत किया। इस मौके पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने सभी कलाकारों को शुभकामनायें दी। ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि कबीर गायन का उद्देश्य मनोरंजन करना नहीं बल्कि आपके जीवन में ज्ञान की वृद्धि करना है। जिसे हमें अपने जीवन में अंगीकार करना है। कबीर गायन एक लोक कल्याण का माध्यम है। स्वागत मंच कला विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता घोष, संचालन दिव्यांशी पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने दिया। इस अवसर पर देवेंद्र दास, डॉ. शुभ्रा वर्मा, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने