Top News

वाराणसी काशी दीप विजन,रिटेल मेडिसिन शॉपकीपर्स की समस्याओं पर विशेषज्ञों की बैठक, डॉ. कर्मराज सिंह ने जताया सहयोग का भरोसावाराणसी। सुंदरपुर क्षेत्र स्थित गोल्डन बीम स्कूल, बृज इन क्लेव में रविवार को रिटेल मेडिसिन शॉपकीपर्स की समस्याओं को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें ओमेगा हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. कर्मराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र और रिटेल मेडिसिन व्यवसाय के बीच भरोसेमंद सहयोग स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में पंकज श्रीवास्तव, गोपाल पटेल, रूपेश शर्मा, अरुण जायसवाल, अनिल यादव, अरविंद जायसवाल, दिलीप शर्मा, गणेश सैनी, कपिल सलूजा, ओमकार नाथ शर्मा व प्रतीक शर्मा सहित शहर के कई प्रतिष्ठित दवा विक्रेता मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने चिकित्सा लाइसेंसिंग, दवा आपूर्ति की अनियमितता, प्रशासनिक जटिलताओं और बढ़ती बाजार प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।डॉ. सिंह ने कहा कि क्षेत्र के दवा विक्रेताओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओमेगा हॉस्पिटल इनके हित में हरसंभव सहयोग करेगा, ताकि औषधि विक्रेताओं को बेहतर सुविधा और समर्थन मिल सके। साथ ही उन्होंने शासन और बाजार स्तर पर सुधार की गति तेज करने पर भी बल दिया।बैठक में उपस्थित दवा विक्रेताओं ने चर्चा को सकारात्मक और उपयोगी बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस संवाद से प्रशासन, चिकित्सा संस्थानों और व्यापारिक समुदाय के बीच नई साझेदारी की राह खुलेगी।यह पहल कोरोना महामारी के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस तरह की बैठकें रिटेल मेडिसिन सेक्टर के विकास और स्थायी समाधान के मार्ग प्रशस्त करेंगी। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने