सोनभद्र में खदान हादसा चट्टान गिरने से कई मजदूर घायल, कुछ मलबे में दबे काशी दीप विजन सोनभद्र ओबरा थाना क्षेत्र के बिलारी इलाके में स्थित एक पत्थर खदान (रिटॉन वारी) में आज अचानक चट्टान का बड़ा हिस्सा गिरने से भीषण हादसा हो गया। यह घटना खदान के उस हिस्से में हुई जिसे स्थानीय स्तर पर 'भीखेश कप' साइट के नाम से जाना जाता है।चट्टान गिरने से मची तबाहीहादसेके दौरान चट्टान के ढहने से मौके पर काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है।तत्काल बचाव अभियान शुरूघटनाकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और खदान कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद ओबरा पुलिस, प्रशासनिक अमले और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तेज कर दिया है। घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अधिकारी मौके पर मौजूदमौकेपर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। घायलों और दबे हुए मजदूरों की सही इलाज कराया जाए ब्यूरो रूपाली सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें