Top News

युवक को नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया काशी दीप विजन वाराणसी दशाश्वमेध पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उससे शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निशु पासवान उर्फ निशु वर्मा (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कानपुर नगर के जूही इलाके का निवासी है।यह मामला थाना दशाश्वमेध, वाराणसी का है, जहाँ मुकदमा अंकित संख्या- 209/2025, धारा- 137(2), 64(2) बीएनएस और धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाईमुखबिर से मिली सूचना और सर्विलांस टीम की मदद से दशाश्वमेध पुलिस की एक टीम ने अभियुक्त निशु पासवान को उसके कानपुर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ में दिए यह बयानपूछताछ के दौरान अभियुक्त निशु पासवान ने बताया कि वह लड़की के घर के पड़ोस में रहता था और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और बातचीत करते थे। जब लड़की के परिवार को इस रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने लड़की को उसकी नानी के घर वाराणसी भेज दिया। इसके बाद, दोनों इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में रहे।अभियुक्त के मुताबिक, उसके कहने पर लड़की कानपुर आ गई। इसके बाद दोनों ने बारा देवी मंदिर में बिना किसी को बताए शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह एक किराए के कमरे में रहने लगे। बाद में, अभियुक्त के पास पैसे न होने के कारण वह कमाने के लिए बाहर चला गया। इस दौरान लड़की अपने माता-पिता के घर वापस चली गई इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार चौधरी चौकी प्रभारी, देवनाथपुरा कांस्टेबल राजन सिंह और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की और जांच की जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने