Top News

काशी दीप विजन वाराणसी --राजर्षि सभागार मे" युवा महोत्सव"में छात्राओं ने किया अपने कला का भव्य प्रदर्शन वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज के राजर्षि सभागार में " "युवा महोत्सव " के अन्तर्गत उदय प्रताप महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को अपनी नृत्य कला का भव्य प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कला, रचनात्मकता और उत्साह का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष विभाग प्रो. सुधीर कुमार राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्रो. गोरखनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के सुभाशीष संदेश से हुआ। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से सुभाशीष संदेश देते हुए कहा कि युवा महोत्सव जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सृजनशीलता ,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना सशक्त होती है। मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर कुमार राय ने अपने प्रेरणा दायक सम्बोधन कहा कि युवाओं के पास असीम ऊर्जा और प्रतिभा है, उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पण और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. गोरखनाथ पाण्डेय ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस युवा उत्सव में समूह लोकगीत, समूह नृत्य, भाषण, साइंस फेस्ट, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रो.अंजू सिंह ने,सह संयोजन व धन्यवाद ज्ञापित अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो. शशिकांत द्विवेदी, डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. शशी बाला, डॉक्टर अंजू सिंह, श्वेता सोनकर सहित कई शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।-नृत्यकला का प्रदर्शन करती छात्रायें, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने