Top News

वाराणसी काशी दीप विजन : एसओजी-2 की टीम ने आनलाइन गेम का किया पर्दाफाश कब्जे से एक कीपैड फोन, नोटबुक, कैलकुलेटर व 5200/नगदी किया बरामद वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एवं डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के नेतृत्व में एसओजी- 2 की टीम ने शुक्रवार को ऑनलाइन सट्टा के खेल का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना भेलूपुर क्षेत्र के सराय नंदन में सार्वजनिक स्थान पर भाग्य लक्ष्मी नामक वेबसाइट के माध्यम से संचालित प्रतिबंधित ऑनलाइन लॉटरी का पर्दाफाश करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से एक कीपैड फोन, नोटबुक, कैलकुलेटर और 5200 नगदी बरामद किया गया। एसओजी-2 टीम द्वारा यह प्रभावी कार्रवाई और अनैतिक व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम क्रमशः अबरार पुत्र हाशिम निवासी किरैया लखिपुर महफूज नगर खोजवां भेलूपुर, दूसरे का भानु रामपाल पुत्र मगनी राम पाल निवासी सराय नंदन खोजवां भेलूपुर, तीसरे का महेंद्र सेठ पुत्र संतोष सेठ निवासी सराय नंदन खोजवां भेलूपुर और चौथे का शमशेर पुत्र मदीन निवासी सराय नंदन खोजवां भेलूपुर बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।फोटो -04- गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने