वाराणसी,काशी दीप विजन।नगर निगम ने अस्सी घाट पर 6.50 करोड़ की अतिक्रमित भूमि मुक्त कराई।अस्सी घाट स्थित लगभग 4,500 वर्गफीट अतिक्रमित भूमि पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्ज़ा वापस ले लिया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। बाजार मूल्य के अनुसार भूमि की कीमत लगभग 6.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।कई वर्षों से इस भूमि पर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही थीं। पैमाइश पूरी होने के बाद सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। देर रात तक चली कार्यवाही के दौरान नगर निगम ने कब्जा हटाने के साथ ही स्थल पर पिलर लगवाकर बैरिकेटिंग भी करवायी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।नगर निगम की इस पहल को घाट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। रिपोर्ट नवीन प्रकाश।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें