Top News

काशी दीप विजन,मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 60 मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं देकर इलाज किया गया। जमानियां। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 60 मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं देकर इलाज किया गया। यह मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया। जहाँ बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा रोगों जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज़ आए थे। मौसम में बदलाव के कारण इन बीमारियों के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। बताया जा रहा है। कि कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को केंद्र प्रभारी निरीक्षक डॉ रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 60 मरीज़ों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मरीज़ों की स्थिति इस प्रकार रही दूर दराज इलाकों से आए मरीजों में बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि मौसम में आए बदलाव धूप और हल्की ठंडक के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ीं है। सिंह ने बताया कि मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हुई है।चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 60 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आसपास के कई गांवों से मरीज अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने और निःशुल्क दवाएं प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य बीमारियों के मरीज शामिल थे। उक्त मौके पर मोहित कुमार, श्वेता तिवारी, हीरालाल सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने