उपजिलाधिकारी, तहसीलदार द्वारा पालिका के वार्ड नंबर में साफ सफाई, जल निकासी, जल जमाव का मुआयना किया। काशी दीप विजन जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और नगर पालिका परिषद में कार्यरत विजय शंकर राय कर निरीक्षक के साथ वार्ड संख्या 2 का साफ सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर वासियों द्वारा बताया गया कि उक्त वार्ड में पानी निकासी की समस्या गहराई हुई है। जिसके के बाद उपजिलाधिकारी ने पालिक के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। कि वार्ड संख्या 2 की पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। वार्ड की साफ सफाई संतोष जनक मिलने पर राहत की सांस लिया। शनिवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा व पालिका कर्मी विजय शंकर राय के साथ वार्ड नंबर 2 का मौका मुआयना किया। इस दौरान साफ सफाई और जल जमाव से छुटकारा दिलाने के लिए निकासी की व्यवस्था के लिए पालिका को निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने एक संयुक्त बयान में बताया कि साफ सफाई के लिए सुनिश्चित ढंग से व्यवस्था किया जाए। इसके साथ ही जल निकासी से लेकर जलजमाव जैसी गंभीर समस्याओं से निजाद दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद को तत्काल कार्यवाही किया जाए। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दो टाइम सफाई कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर तीन टाइम मुख्य सड़क सहित वार्ड की गलियों में सफाई का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि जल जमाव और जल निकासी के लिए उचित कार्यवाही किया जाता है। उक्त मौके पर विजय कुमार सहित आदि कर्मचारी गण शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें