चंदौली। काशी दीप विजन। यातायात जागरूकता माह के तहत जनपद चंदौली में मंगलवार को यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 552 वाहनों का चालान कर ₹6,88,600 का जुर्माना लगाया गया।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण एवं यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव की टीम ने जनपद के विभिन्न चौराहों, तिराहों व मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की।ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए रिफ्लेक्टर व चेतावनी बोर्डसड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में पुलिस ने जनपद के प्रमुख ब्लैक स्पॉट—तिरुपति बालाजी मार्बल, सर्विस रोड तथा एसआरआन इंटरनेशनल स्कूल पडाव क्षेत्र—में रिफ्लेक्टर पट्टियाँ एवं चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए।इन बोर्डों पर “नो पार्किंग”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें–सुरक्षित चलें” जैसे संदेश अंकित हैं, ताकि वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें।सड़क सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक।यातायात पुलिस टीम ने अभियान के दौरान वाहन चालकों व आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि– नशे की हालत में वाहन न चलाएँ– मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय प्रयोग न करें– ओवरलोडिंग से बचें– अवयस्क को वाहन न दें– दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंइतने चालान, इतने उल्लंघनअभियान के दौरान की गई कार्रवाई इस प्रकार रही—बिना हेलमेट – 338नो पार्किंग – 68तीन सवारी – 29सीट बेल्ट – 06बिना वैध बीमा – 15यातायात नियम उल्लंघन – 09गलत दिशा में वाहन चलाना – 05गलत नंबर प्लेट – 17लाइसेंस न दिखाना – 14मोबाइल प्रयोग करते पकड़े गए – 02क्षमता से अधिक सवारी – 14बिना वैध फिटनेस – 04परमिट न दिखाना – 04सीज – 01कुल 552 चालान किए गए जिनसे ₹6,88,600 की राजस्व वसूली की गई।यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात जागरूकता माह में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें