वाराणसी काशी दीप विजन *अपनी सुरक्षा अपने हाथ*कॉलेज छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा का संकल्प*पांडेपुर 19 नवंबर 2025* सुधाकर महिला पीजी कॉलेज में आज मिशन शक्ति के तहत एक जोरदार जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। *युवा फाऊंडेशन* की अध्यक्ष सीमा चौधरी के नेतृत्व और वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से लगभग सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।*मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (वरुणा जोन) आईपीएस नीतू कादयान* और एसीपी नितिन तनेजा रहे। *सीमा चौधरी* ने शुरुआत 2024 की एक सच्ची ब्लैकमेलिंग घटना से हुई, जिसने सभी लड़कियों को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद *No means No* से लेकर पेपर स्प्रे तक हर जरूरी बात पर खुलकर चर्चा हुई।*छात्राओं को कुछ मत्वपूर्ण जानकारी दी गई जैसे* अपनी अंतरात्मा की आवाज़ कभी गलत नहीं होती,असहज लगे तो तुरंत मदद मांगो। ऑनलाइन एक फोटो 10 सेकंड में वायरल, वापस कभी नहीं आती इस लिए बहनों सावधान रहिए फ्रेंड रिक्वेस्ट और प्राइवेसी पर विशेष ध्यान दीजिए। बैग कुछ ऐसी साम्रगी रखिए जो मुसीबत पढ़ने पर आपके काम आए अगर कुछ गलत हो तो चिल्लाओ, शोर मचाओ, भीड़ इकट्ठा कीजिए।शादी, प्रेम और महंगे गिफ्ट के लालच से ख़ुद को बचाइए सावधान रहिए।*कानूनी सहायता* महिला हेल्पलाइन: 181,1090 उप डायल 112 जैसे नंबर ख़ुद और अपनी बहनों को याद दिलाइए।आपका चुप रहना अपराधी को और ताकत देता है इस लिए आवाज़ उठाए सबसे पहले माता पिता या टीचर को बताइए आज सवाल ज़बाब के माध्यम से छात्राओं से जुड़ने का प्रयास किया गया उनसे जानने की कोशिश की गई कि अगर इस तरह की स्थिति आती है तो वह क्या करेंगी जैसे जबरदस्ती हाथ पकड़े तो और अजनबी लिफ्ट दे तो कुछ छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी।एडीसीपी नीतू जी ने कहा कि एक महिला जब सड़क पर निकलती है और उसके साथ अगर कोई बदतमीजी करता है उस वक्त वह महिला पलट कर एक थप्पड़ मारती है तब जाकर होगा सशक्तिकरण, सशक्तिकरण का मतलब यह नहीं की पुरुष और महिला में भेदभाव करना है।अपने जीवन से जुड़े संघर्ष और सुझाव को छात्राओं के बीच खुलकर साझा किया साथ ही आज कार्यक्रम में उन्होंने अपने सभी थानों पर बच्चियों को थाना में कार्यभार कैसे किया जाता है सीखने और समझने के लिए आमंत्रित भी किया *सबसे भावुक पल* अंत में वहां उपस्थित सैकड़ो छात्राओं ने एक साथ हाथ उठाकर संकल्प लिया कि,मैं खुद को और अपनी बहनों को सुरक्षित रखूंगी मैं चुप नहीं रहूंगी, मैं आवाज़ उठाऊंगीएक छात्रा ने की सुरक्षा से कोई बड़ा हथियार नहीं, बस थोड़ी समझदारी और हिम्मत चाहिए।आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक पांडे जी, कॉलेज के अध्यापकगण, विकाश मौर्य, सलीम जावेद, अरविन्द कुमार यादव, दुर्गेश पांडे, गौरव सुमन, अनूप पांडे इत्यादि लोग शामिल रहे *अपनी सुरक्षा अपने हाथ* *धन्यवाद*संरक्षक डंपी तिवारी सीमा चौधरी अध्यक्ष युवा फाउंडेशन, साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें