Top News

काशी दीप विजन चंदौली। यातायात पुलिस का सख्त अभियान: 523 वाहनों का चालान, ₹6.59 लाख का जुर्माना।चंदौली, 17 नवंबर 2025।यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत चंदौली यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 523 वाहनों का चालान किया गया, जबकि इनके खिलाफ कुल ₹6,59,200 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में की गई। अभियान की निगरानी क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव की टीम ने की।सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम।अंधेरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम ने 60 ट्रैक्टर-ट्रॉली व व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।इसके साथ ही जनपद के प्रमुख ब्लैक स्पॉट—तिरुपति बालाजी मार्बल, सर्विस रोड और एसआरआन इंटरनेशनल स्कूल पड़ाव—पर रिफ्लेक्टर पट्टियां, “नो पार्किंग”, “गति सीमा का पालन करें”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित” जैसे जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।प्रमुख उल्लंघन और कार्रवाई।अभियान में जिन नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन पाया गया, वे इस प्रकार हैं—बिना हेलमेट: 337नो पार्किंग: 35तीन सवारी: 21बिना वैध बीमा: 22अवैध नंबर प्लेट/जातिसूचक नंबर प्लेट: 18बिना वैध फिटनेस: 14ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाना: 16मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना: 3वाहन सीज: 4यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों—हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाना, मोबाइल का प्रयोग न करना, अवयस्कों को वाहन न देने—के प्रति लगातार जागरूक किया गया।अधिकारीगणों ने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट नवीन प्रकाश।

Post a Comment

और नया पुराने