Top News

काशी दीप विजनवाराणसी महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन: एक नया अध्याय-प्रो शैलेशवाराणसी। संस्कृत विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज़-5 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य विषय एंटी-रैगिंग, महिला उत्पीड़न निवारण समितियों का सक्रियकरण एवं महिला समस्या निराकरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि "मिशन शक्ति" अभियान को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन, संवेदना और शक्ति का प्रतीक माना गया है।हमारे शास्त्रों का उद्घोष यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। यह बताता है कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं देवत्व का निवास होता है। मुख्य वक्ता प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए "मिशन शक्ति" अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने, उनके सम्मान और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने, और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षा, कौशल और आर्थिक अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। समन्वयक प्रो विद्या कुमारी चन्द्रा (विभागाध्यक्ष, आधुनिक भाषा एवं भाषाविज्ञान विभाग) ने संचालन करते हुए तीन दिन से चल रहे 16 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए मिशन शक्ति की उपयोगिता और प्रभाव को विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम मे डॉ विमल कुमार त्रिपाठी के साथ शिक्षक, विद्यार्थियों ने सहभाग किया। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने