Top News

काशी दीप विजन वाराणसीहर्षौल्लास के साथ मना देव दीपावली महोत्सव, 5 नवंबर हर वर्ष की भांति वर्ष इस वर्ष भी पक्का घाट पर देव दीपावली मनाया गया। जमानियां। नगर कस्बा स्थित जमदग्नि-परशुराम घाट उर्फ बलुआ घाट पर देव दीपावली के अवसर पर बलुआ घाट को लगभग दीयों से रोशन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने गंगा सफाई कर्मियों से घाट की सफाई कराया। जिसके बाद गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा घाट की सजावट कराया। इस दौरान देव दीपावली के अवसर पर बलुआ घाट को लगभग 108 दीयों से रोशन किया गया। इस अवसर पर, गंगा सेवा समिति ने घाट की सफाई और सजावट की, जिसमें गंगा महाआरती, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे। सफाई और सजावट: घाट और उसकी सीढ़ियों की सफाई की गई और गंगा आरती मंच को फूलों से सजाया गया। दीप प्रज्वलन: श्रद्धालुओं और गंगा सेवकों ने भारी संख्या में दीपों से रंगोली बनाई और घाट को जगमगाया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक हुआ और शाम 6 बजे के बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। शाम 7 बजे गंगा महाआरती हुई। जिसके बाद उपस्थिति: गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष कमल दास जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी देव दिवाली के पावन पर्व पर माँ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान मे बुधवार की शाम 6 बजे से आयोजित की गई। जिसमें देव दिपावली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुई। जिसमें 10 साल के बच्चे एक वर्ग मे 11 से 20 साल के बच्चे दुसरे वर्ग मे 21 से 30 साल के बच्चे तीसरे वर्ग मे रहकर अपना अपना रंगोली बगैर कोई उपकरण व अन्य किसी और के सहयोग के बनाया। कार्यक्रम इस प्रकार रंगोली प्रतियोगिता सायं 5 बजे से 6:30 बजे तक। मां गंगा के घाट पर दिप उत्सव साय 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक। और मां गंगा की 108 बाती की भव्य आरती रात्रि 8 से 8:30 बजे तक रहा। रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिए बच्चों मे पहला, दुसरा, तिसरा व सात्वना पुरस्कार व प्रसाद वितरण रात्रि 8:30 से पुरस्कार व प्रसाद वितरण किया गया। उक्त मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, गिरीश राय, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल, प्रमोद यादव, बृजेश कुमार पांडेय, आलोक कुमार शर्मा इत्यादि के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने