मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सर्दी-जुकाम सहित बीपी आदि 40 मरीजों का इलाज हुआ। काशी दीप विजन जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें 40 मरीजों की जांच की गई। जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज थे। मरीजों को स्वास्थ्य मेला में मुफ्त दवाइयां दी गईं।बताया जाता है। कि 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे 40 मरीजों की जांच किया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम और बीपी के मरीज रहे। वहीं पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा दी गई। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डाक्टर रुद्रकांत सिंह ने बताया कि समय सुबह शाम पड़ रही ठंड के बीच सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। यह मेला प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत लगाया गया है। उक्त मौके पर डाक्टर देवेंद्र कुमार, हीरालाल आदि सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें